
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. लोकेश एम- ने शुक्रवार को नोएडा के कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (NEA) के विजयी हुए सभी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ ग्रहण कराई।
नोएडा के सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में एसीओ ने एनईए अध्यक्ष चौधरी राजकुमार, महामंत्री जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, वीरपाल, सचिव अमित कुमार व नीरज राणा तथा कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र को शपथ ग्रहण कराई। इस पैनल ने 2 नवंबर को हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
[caption id="attachment_127744" align="alignnone" width="922"]
Noida News[/caption]
इस अवसर पर एसीईओ सतीश पाल, वंदना त्रिपाठी, ओएसडी अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, डीजीएम (सिविल)श्रीपाल भाटी, आरपी सिंह, डीजीएम एसपी सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग खंड-1 के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, खंड-2 के वरिष्ठ प्रबंधक आरके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल समेत कई अधिकारी तथा नोएडा प्राधिकरण के सैकड़ो कर्मचारी मौजूद थे।