Noida News : एनईए योग्य ग्रामीणों को नौकरी में दे तवज्जो: नोवरा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:07 AM
Noida : नोएडा । नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (Noida Village Residents Association) का एक प्रतिनिधिमंडल एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन से मिला। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा के एनईए शहर के लिए बेहद अच्छा कार्य कर रही है। नोएडा के विकास में एनईए का विशेष योगदान रहा है। शहर के बड़े उद्योग संस्था का हिस्सा हैं। नोएडा के गाँवों के मूल निवासियों के बारे में कुछ भ्रांतियां हैं जिनके कारण उद्यमी ग्रामीणों को नौकरी देने में कतराते हैं, जबकि अब स्तिथि बदल चुकी है। यहाँ के मूल निवासियों में पढ़े लिखे ,कुशल और पेशेवर युवाओं की एक नई पौध आ चुकी है। ऐसे में एनईए इन युवाओं को मौका दे तो उन्हें शहर छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा गाँवों में भी कई ऐसे मूलनिवासी हैं जो कोरोना महामारी के कारण नौकरी खो चुके हैं और बेहद गरीबी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जो कुशल हैं और प्रवेश स्तर की नौकरी के इच्छुक हैं। ऐसे ग्रामीणों को भी नौकरी देने का प्रयास किया जाए।
इस दौरान नोवरा के महासचिव पुनीत राणा एवं ग्रामीण संघ अध्यक्ष विकास अवाना उपस्थित रहे।