NOIDA NEWS: चालक की लापरवाही, 2 साल के मासूम की मौत
Up Accident: Horrific road accident on Lucknow-Agra Expressway in Firozabad, five dead
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:23 AM
NOIDA NEWS: नोएडा। ककराला गांव में स्कॉर्पियो कार चालक की लापरवाही से गली में खेल रहे 2 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। स्कॉर्पियो को बैक करते समय बच्चा टायर के नीचे आ गया।
NOIDA NEWS
ककराला निवासी सरवर का 2 वर्षीय बेटा आलम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो कार का चालक आया और उसने बगैर पीछे देखे तेज गति में स्कॉर्पियो को बैक कर दिया। स्कॉर्पियो के बैक करने के दौरान बच्चा टायर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों के शोर मचाने पर स्कार्पियो चालक बच्चे को लहूलुहान स्थिति में मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
बच्चे के परिजन व पड़ोसी उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि इस संबंध में परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो आरोपी कार चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 2 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है।