पड़ोसन को भगा ले गया पड़ोसी, अब पुलिस दोनों की तलाश में
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:00 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:00 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पड़ोसी गांव की युवती को अपने साथ भगाकर ले गया है। युवती के परिजनों ने इस विषय में पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
आरोपी पर मुकदमा दर्ज
मामला थाना फेस 3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव का बताया जा रहा है। जहां पड़ोस में रहने वाला युवक युवती को भगाकर ले गया। फिलहाल युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
दोनों की तलाश कर रही पुलिस
गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली कामनी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनीकी 18 वर्ष की बेटी को पड़ोस में रहने वाला विकास पुत्र सुखारी प्रसाद बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपी युवक व युवती की तलाश कर रही है।