नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले भागा पड़ोसी, मुकदमा दर्ज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:25 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में आजकल अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। नोएडा से आए दिन चोरी और किसी न किसी के लापता होने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसे में नोएडा से एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नोए़डा में एक युवक, नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भागा।
नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र के सलारपुर से पड़ोस में रहने वाला युवक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों को लम्बे समय तक किशोरी का पता नहीं चला तो उन्होंने थाने का दरवाजा खटखटाया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मदद की गुहार लगाई।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले भागा पड़ोसी
सलारपुर गांव में किराए पर रहने वाले मनोज (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी (17 वर्षीय) बेटी 30 जुलाई की सुबह घर से बिना बताए चली गई। देर शाम तक घर वापस ना लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके गांव का ही कुलदीप उर्फ शैतान पुत्र बलवीर उनकी बेटी को भाग कर ले गया है।
पुलिस जुटी किशोरी की तलाश में
फिलहाल पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की छानबीन करनी शुरू कर दी गई है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।