
Noida News : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पड़ोसी युवक द्वारा एक किशोरी को भगा ले जाने और अलग-अलग मेट्रो स्टेशन से मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने किशोरी को भगा ले जाने वाले मामले के साथ ही मोबाइल चोरी की वारदात को दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र से एक किशोरी को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। यहां के एक व्यक्ति ने थाने में एक युवक के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी युवक किशोरी के पड़ोस में रह रहा था।
मूल रूप से बिहार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ मिग्सन विन में रह रहा है। उसकी 13 वर्षीया बेटी 16 सितंबर को घर से बाहर गई थी, जिसके बाद में वापस नहीं लौटी। तलाश करने के दौरान पता चला कि उसे पड़ोस में रहने वाला अजीमुल नामक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
Noida News : अगर आप मेट्रो में सफर कर रहे हैं, तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। कहीं ऐसा न हो कि चोर आपकी जेब से मोबाइल फोन व नगदी पर हाथ साफ कर लें। मेट्रो स्टेशन पर मोबाइल चोरी के दो मामले प्रकाश में आए हैं, जिनमें भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
सेक्टर-48 में रहने वाले अंकुर दीक्षित ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि वह दिल्ली से मेट्रो ट्रेन के जरिए बोटैनिकल गार्डन के लिए आ रहा था। सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में अधिक भीड़भाड़ होने के कारण एक व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया और भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी शिवम सहाय ने थाना सेक्टर-49 में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिवम सहाय ने अपनी शिकायत में बताया कि सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में चढ़ने के दौरान किसी व्यक्ति ने उनका आईफोन-14 चोरी कर लिया। Noida News
Noida Latest News : जंग का मैदान बनी भंगेल की सब्जी मंडी, खूब चले लाठी-डंडे
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।