Noida News : बार एसोसिएशन (एडवोकेट्स एंड डीड राइटर्स) की नई कार्यकारिणी गठित
भारत
चेतना मंच
24 Mar 2022 05:31 PM
Noida : नोएडा । बार एसोसिएशन (एडवोकेट्स एंड डीड राइटर्स) (Advocates and Deed Writers)की नयी कार्यकारिणी गठित हो गयी है। जिसमें सी.एस. सागर को अध्यक्ष तथा एल.सी. शर्मा को महासचिव चुना गया है। एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष श्यामबीर सिंह बैसोया ने बताया कि सेक्टर-33 उपनिबंधक कार्यालय परिसर में एसोसिएशन की एक आम सभा की गई। जिसमें सभी सदस्यों की आमराय से पदाधिकारी मनोनीत किए गए।
नई कमेटी में अवनीश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओंकार नागर, संजीव कुमार को उपाध्यक्ष, बिजेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, अनिल चौधरी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।वहीं श्रीमती सरोज अवाना, सरदार सिंह, सुभाष शर्मा, बी.एन. तिवारी तथा अभिषेक यादव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।