विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले एक नई हाईटेक सिटी बसने जा रही है जो भविष्य में नोएडा और गुरुग्राम जैसी मेट्रो सिटीज को सीधी टक्कर दे सकती है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना यीडा सिटी को जमीनी रूप देने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यीडा सिटी को 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बसाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत प्राधिकरण ने 18 प्रमुख सेक्टर्स की पहचान की है, जहां 20-30 प्रतिशत भूमि अभी तक अधिग्रहित नहीं हो पाई है और जिसके चलते कई विकास योजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। इन सेक्टर्स में प्रमुख रूप से शामिल हैं सेक्टर-5, 8, 17, 18, 20, 22ए, 28, 29, 32 और 33, जहां अधिग्रहण में अड़चनें आई हैं।10-10 एकड़ में सीधे किसानों से होगी जमीन खरीद
प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि अब यीडा क्षेत्र के सभी सेक्टर्स की 100 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण करने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। इससे अधूरे पड़े निर्माण कार्यों और बुनियादी ढांचे के विकास में रफ्तार आएगी, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और रियल एस्टेट को बड़ा बल मिलेगा। यीडा सिटी का विकास अगर तय शेड्यूल पर हुआ, तो आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र नोएडा और गुरुग्राम की तर्ज पर एक नई कॉरपोरेट, औद्योगिक और रेजिडेंशियल पहचान गढ़ सकता है। जेवर एयरपोर्ट की निकटता इस योजना को लॉजिस्टिक और आर्थिक दृष्टि से और भी मजबूत आधार देती है। Noida News :।
विज्ञापन