
Noida News (चेतना मंच)। रोटरी क्लब आफ नोएडा की नई टीम का अधिष्ठापना समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों को रोटेरियन आशुतोष सिंघल, रोटेरियन सीमा सिंघत्त व सेक्रेटरी के रूप में रोटेरियन डा. हरीश त्रिपाठी, रोटेरियन ज्योति डी. त्रिपाठी क़ो डीजी रोटेरियन प्रियतोष गुप्ता व रचना गुप्ता ने कॉलर पहनाया।
रोटरी क्लब आफ नोएडा के निदेशक (जनसंपर्क) त्रिलोक शर्मा ने बताया कि समारोह में आईपीडीजी रोटेरियन ललित खन्ना, पीडीजी जे.के.गौर, दीपक गुप्ता डीजी इलेक्टा प्रशांत शर्मा, डीजी (नामित) अंजू महेन्द्रू, नवीन अग्रवाल, निपुण मल्होत्रा व रोटरी क्लब आफ नोएडा के तमाम सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशा वालिया ने पिछले वर्ष किये कार्यों का विवरण दिया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन आशुतोष सिंघल ने अपनी नई टीम का परिचय कराया और अपने सालभर के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि पूर्व के प्रोजेक्ट्स को जारी रखा जायेगा व पर्यावरण से सम्बन्धित कुछ नयी योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। Noida News