Noida News : ब्रह्माकुमारीज में धूमधाम से मनाया नववर्ष
भारत
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 11:00 PM
भारत
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 11:00 PM
नोएडा। नोएडा(Noida) के सेक्टर-48 स्थित ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति भवन परिसर में नववर्ष 2022 व वार्षिकोत्सव मनाया गया। ब्रह्माकुमारीज की नोएडा सेक्टर-48 की संचालिका बी.के. रिचा बहन ने ईश्वरीय महावाक्यों के साथ लोगों के उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व प्रधानाचार्या श्वेता त्यागी रहे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम व नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने सुंदर नृत्य से सबका मन मोह लिया।
इस मौके पर दूर दराज के सेवा केंद्रों जैसे नोएडा एक्सटेंशन, नोएडा एक्सप्रेसवे, सेक्टर 117, 100, 78, 75, इत्यादि के साथ अन्य भाई-बहनों ने भी कार्यक्रम में शिरकत करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। मुख्य संचालिका बी के रिचा ने कहा हम सभी को नववर्ष का शुरूआत नई उमंग व उत्साह के साथ करना चाहिए। छोटी बड़ी खुशियों पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण स्वच्छ हो सके और हमें इस महामारी से जल्द निजात मिल सके।