Noida News : नव वर्ष पर अत्याधुनिक सिटी बस टर्मिनल की सौगात
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:24 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:24 AM
नोएडा । सेक्टर-82 में बन रहा सिटी बस टर्मिनल नए वर्ष में शुरू हो जाएगा। इसका 99 फीसदीकार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को सौंप दिया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ नेहा शर्मा ने बताया कि नए साल में इस अत्याधुनिक सिटी बस टर्मिनल को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मातहत अधिकारियों को शीघ्र ही काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि यह सिटी बस टर्मिनल सेक्टर-82 में 31400 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जा रहा है। यहां पर दो टावर बनाए जा रहे हैं। एक टॉवर बेसमेंट समेत दो मंजिला होगा तथा दूसरा टावर 8 मंजिला होगा।इसके निर्माण में 204 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। 109.44 करोड़ रुपए सिविल कार्र्य में तथा 33.26 करोड़ विद्युत कार्र्य में खर्च किए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि बस स्टैंड में यात्रियों के ठहरने के लिए वातानुकूलित सुविधा रहेगी। दूसरी तल पर होटल के कमरे में मिलेंगे। तीसरे से आठवीं तल तक वाणिज्यिक गतिविधियां होगी जिसमें बैंक व एटीएम की भी सुविधा रहेगी।