Noida News : नोएडा वालों के लिए काम की खबर : बंद रहेगी एलिवेटेड रोड
News of work for Noida people: Elevated road will remain closed
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:28 PM
नोएडा। यदि आप नोएडा में रहते हैं या कहीं से नोएडा आ या जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, नोएडा का सबसे बड़ा एलिवेटेड बुधवार की रात को पूरी तरह से बंद रहेगा। आप किसी दूसरे रास्ते से जाएं।
बुधवार को रात 11 बजे से बंद हो जाएगी एलिवेटेड रोड
सेक्टर-18 से 60 के बीच बना एलिवेटेड रोड बुधवार रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगा। ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों से रात 11 बजे के बाद एलिवेटेड रोड की तरफ नहीं जाने की अपील की है।
लाइट व्यवस्था के लिए बंद रहेगी रोड
ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि प्राधिकरण एलिवेटेड रोड पर उचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए बिजली के खंभों को बदल रहा है। इस वजह से एलिवेटेड रोड पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#noidanews #publicinterestnews