
Noida News: हरौला गांव समेत आसपास के कई सेक्टरों की आबोहवा में जहर घोलने वाली सेक्टर-6 में स्थित संदीप पेपर मिल पर एक बार फिर तलवार लटक गई है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डा. विजय अवाना ने संदीप पेपर मिल के प्रदूषण को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की है।
एनजीटी में दायर याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पेपर मिल की चिमनियों से निकलने वाला जहरीला धुंआ वायुमंडल में जहर घोल रहा है। जिसके कारण हरौला गांव में कई लोग मौत की आगोश में समा गये। वहीं सैकड़ों लोग दमा, खांसी तथा कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में हैं। धुएं का दुष्प्रभाव इतना है कि गांव की कारों पर सुबह काली परत चढ़ जाती है।
ग्रामीणों तथा क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार आंदोलन छेडऩे के बाद आज तक इस पेपर मिल पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित यह पेपर मिल लोगों के लिए साक्षात काल साबित हो रही है। आज तक नोएडा प्राधिकरण व प्रदूषण विभाग इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाया। अब लोगों के इससे निजात मिलने की उम्मीद बढ़ी है।