Noida News : निजिलिंगप्पा बने नोएडा प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:21 PM
Noida News : स्वतंत्र कुमार गुप्ता का जिम्स में हुआ तबादला
नोएडा प्राधिकरण में बतौर वित्त नियंत्रक के पद पर तैनात स्वतंत्र कुमार गुप्ता का तबादला हो गया है। उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में वित्त नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उत्त्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव संजीव सिंह ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किये हैं। कार्यालय आदेश के मुताबिक उप्र मंडी परिषद लखनऊ में वित्त नियंत्रक के पद पर तैनात रहे श्री निजिलिंगप्पा को नोएडा प्राधिकरण में बतौर नए वित्त नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। विशेष सचिव ने कार्यलय आदेश में तत्काल प्रभाव से नये पदों पर पद भार ग्रहण करने के निर्देश दिये हैं। Noida News :