
Noida News : (चेतना मंच)। गंगा दशहरा के अवसर पर सैक्टर-19 RWA के संयुक्त सचिव कृष्णा शर्मा ने अपनी संस्था के सदस्यों के साथ दिन मीठे शर्बत की छबील लगाई। संस्था द्वारा 3 दिन के लिए ठंडे मीठे पानी के शरबत का आम जन के लिये इंतजाम किया गया है।
30 मई गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर और 31 मई को निर्जला एकादशी पर आज सेक्टर-19 के गेट नम्बर तीन पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आर.सी.गुप्ता, महासचिव लक्ष्मी नारायण व सेक्टर की अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
इसके अलावा सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी स्थित मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गंगा दशहरा के अवसर पर नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे अमरेश श्रीवास्तव ने भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी, अतुल जैन, राकेश श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, मलिक रितेश, विजय पुनीत आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।