नोएडा सेक्टर-18 में Vehicles की No Entry, 10 घंटे रहेगी एंट्री बंद
No Vehicle Zone
नोएडा
RP Raghuvanshi
09 Oct 2024 11:09 PM
Noida News : अगर आप नोएडा सेक्टर-18 में रहते है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, नोएडा सेक्टर-18 में सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बता दें कि सेक्टर-18 के 500 मीटर तक रोड को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। जिसके चलते वाहनों की एंट्री बंद रहेंगी।
रास्ता कितने समय के लिए रहेगा बंद
उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल से मिली जानकारी के अनुसार रात 10 से सुबह 8 बजे तक ही सेक्टर में वाहन आ जा सकेंगे। श्री रावल की मानें तो यहां पैदल चलने वाले लोगों के लिए वॉक वे और ग्रीन एरिया डेवलेप किया जाएगा। इस ग्रीन एरिया में आकर्षक स्काल्पर्स और म्यूरल लगाए जाएंगे। बता दें कि पूरे 10 घंटों के लिए रास्ता बंद रहेगा।
कई जगह पर बनेगा No Vehicle जोन
पहले फेज में करीब 500 मीटर सडक़ को नो व्हीकल जोन बनाएंगे। जिसमें ज्वेलर्स शॉप को कवर किया जाएगा। जहां ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। जिसकी वजह से अक्सर सडक़ जाम लगा रहता है। इसके बाद दूसरी सडक़ों को देखा जाएगा। इस काम को पूरा होने में करीब छह महीने में समय लगेगा।
करोड़ो रुपये में बनेगा जोन
जानकारी के अनुसार इस पूरे काम के लिए करीब 4.83 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। ये काम आने वाले छह महीनों तक पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल इस सेक्टर में रोजाना करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों का फुटफॉल यानी आना जाना होता है। विजय रावल ने बताया कि ये काम कई फेज में होगा।
सड़क हादसे होगे कम
बड़े-बड़े वाहनों की वजह से सड़को पर जाम लगा रहता है। तो वहीं यहां पर वाहनों की आवाजाही भी काफी ज्यादा है। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत होती है, साथ ही सडक़ हादसे होने का खतरा बना रहता है। 500 मीटर तक रोड को नो व्हीकल जोन बनाने से जाम भी कम हो जाएगा। साथ ही सड़क हादसे भी कम होगे। Noida News