श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा से कोई वंचित न रहे : डा. रश्मि गुप्ता
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:16 PM
Noida News (चेतना मंच)। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) के 10वें संस्करण से पहले गुजरात सरकार ने फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता और निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता को आमंत्रित किया। सोमवार, 6 नवंबर को लखनऊ में रोड शो का आयोजन हुआ। गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस रोड शो का नेतृत्व किया।
स्वास्थ्य सेवाएं घर घर पहुंचाने का प्रयास
फेलिक्स अस्पताल के संस्थापक डॉ. डीके गुप्ता और डॉ. रश्मि गुप्ता ने ग्लोबल समिट में कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया किस प्रकार फ़ेलिक्स अस्पताल अपने कोलेब्रेशन के साथ गुजरात की जनता तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा सकता है। डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि फेलिक्स अस्पताल उच्चतम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए और घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
Noida News in hindi
कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया
ऋषिकेश पटेल और फेलिक्स हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. डीके गुप्ता के बीच चर्चा के दौरान कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इन बिंदुओं में स्वास्थ्य देखभाल को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में स्थापित ट्रैक रिकॉर्ड की भूमिका, लगातार उच्च स्तर का पेशेंट सैटिस्फैक्शन, क्वालिटी हेल्थकेयर जैसे महत्त्वपूर्ण विषय शामिल थे। चर्चा में अन्य विषय पर भी ध्यान केंद्रित हुआ जैसे पीपीपी मॉडल के माध्यम से सरकार के साथ सहयोग, राज्य में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक और निजी दोनों के लिए पारस्परिक लाभ देना है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।