भूगर्भ जल विभाग की शर्तें न मानने पर 17 फर्मों की एनओसी निरस्त
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:27 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें 17 फर्मों की एनओसी जिलाधिकारी ने निरस्त करते हुए इन फर्मों में से आठ पर 10 लाख का जुर्माना भी लगा दिया।
Noida News
बैठक में जिला भूगर्भ जल अधिकारी अंकिता रॉय ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जनपद में 17 फर्म ऐसी है, जिनके द्वारा भूगर्भ जल विभाग की शर्तो का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने 17 फर्मो की एन0ओ0सी0 निरस्त करने के भूगर्भ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। साथ ही रेजिडेंस सोसाइटी, अपार्टमेंट सरकारी भवनों, कार्यालय आदि में भी वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चरों की स्थिति की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने भूगर्भ विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भूगर्भ जल संरक्षण को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों को भी तालाबों के पुनर्भरण एवं जीर्णोद्धार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
10 लाख रुपये जुर्माना राशि के नोटिस व आरसी जारी करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने अंतरिक्ष गोल्फ सिटी, अंतरिक्ष एड्रेस, अंतरिक्ष ग्रैंड व्यू, महागुण माईवुड, सेंट्रल मार्केट मॉल, वैल्यूएंट इंफ्रास्ट्रक्चर, एटीएस प्रीस्टिन, मेफेयर रेजिडेंसी पर अवैध भूजल निष्कर्ष के लिए 5 लाख की जुर्माने की राशि जमा न करने पर 10 लाख रुपये जुर्माना राशि के नोटिस व आर0सी0 जारी करने के निर्देश दिये। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।