
Noida News : ग्रेटर नोएडा के ठीक बगल में बन रहे जेवर एयरपोर्ट को देखने के लिए अब हर कोई जा सकता है। चाहें तो हर रोज भी जेवर एयरपोर्ट को देखने जाया जा सकता है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) के CEO डा. अरुणवीर सिंह को यूं ही विकास पुरूष नहीं कहा जाता है। यमुना क्षेत्र में बसने वाले तथा आने जाने वाले हर नागरिक के लिए वें प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया करते हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा देते हैं। शुक्रवार को CEO डा. अरुणवीर सिंह ने जेवर एयरपोर्ट के लिए बस सेवा भी शुरू करा दी है।
जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक रोडवेज की बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस सेवा प्रतिदिन चलेगी। जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे बसों की संख्या भी बढ़ेगी। यूपी ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निकट भविष्य में ग्रेटर नोएडा के परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक रोज कम से कम 12 बसे चलाई जाएगी।
यदि आप सरकारी बस से ग्रेटर नोएडा होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक जाना चाहते हैं तो रुट समझ लीजिए। आप दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा अथवा अन्य किसी भी शहर से सड़क मार्ग अथवा नोएडा मेट्रो ट्रेन की एक्वा लाइन से बड़ी आसानी से ग्रेटर नोएडा शहर के परी चौक पर पहुंच सकते हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा का परी चौक एक प्रसिद्ध जंक्शन बन चुका है। यहां से आपको कहीं भी आना जाना हो तो कोई ना कोई वाहन आसानी से मिल जाएगा। जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए परी चौक से आपको सरकारी बस मिल जाएगी।
यह बस ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़े आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से शुरु होकर जेपी ग्रीन्स सोसायटी होते हुए रबूपुरा व सबौता गांव पार करके जेवर एयरपोर्ट तक जाएगी। यूपी रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम को 6 बजे तक चलेगी। इस बसेवा का किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। Noida News