
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण द्वारा एक करोड़ की लागत से एक नहीं बल्कि 4 यू-टर्न बनाये जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यू-टर्न निर्माण की खबरें मीडिया में चल रही हैं। अब नोएडा प्राधिकरण ने प्रेसनोट जारी कर मामले की स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि एक करोड़ की लागत से चार यू-टर्न का निर्माण हो रहा है।
दरअसल स्ेक्टर-67 तथा 70 में मेन रोड पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 4 यू-टर्न बनाये जा रहे हैं। यह निर्माण कार्य 16 जुलाई 2023 तक पूरे होने हैं। इनमें से तीन यूटर्न का कार्य चल रहा है। इसमें कुल 99.71 लाख रूपये का खर्च प्रस्तावित है।
[caption id="attachment_79517" align="alignnone" width="560"]
Noida News[/caption]
प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि यू-टर्न के लिए 70 मीटर लम्बाई में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा फुटपाथ को भी शिफ्ट किया जाना है। 1 मीटर, चौड़ाई एवं 70 मीटर लंबाई में रोड के दोनों साइड के फुटपाथ पर 1200 वर्गमीटर में टाइल्स का भी कार्य कराया जाएगा।
इन यू-टर्न का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा, गाजियबाद, सेक्टर-76, 77, 78 जाने वाले वाहन एवं ग्रेटर नोएडा से एलीवेटिड रोड जाने वाले वाहनों का संचालन सुगम हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यूटर्न का करीब 37 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। रोड चौड़ीकरण हेतु उद्यान विभाग को पत्र लिखा गया है। फुटपाथ से पेड़-पौधे शिफ्ट होते ही यू टर्न के बाहर बॉल व सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।