Noida News : नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-9 में सील की तीन फैक्ट्री
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:39 PM
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने आज सेक्टर-9 में भूखंड को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम आज सेक्टर-9 में आई-45, एच-13, एच-45 फैक्ट्री को सील करने पहुंची।
प्राधिकरण पहले ही यहां वाणिज्यिक गतिविधियों करने वाली फैक्ट्रियों को नोटिस भेज चुकी है। लेकिन अभी भी फैक्टी मालिकान ने वाणिज्यिक गतिविधियां बंद नहीं की हैं। टीम के पहुंचते ही कई व्यापारी व व्यापारी संगठन के लोग मौके पर पहुंच गये थे। वर्कसर्किल एक के वरिष्ठï प्रबंधक डोरी लाल वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी।