नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-123 में खुद बनवाएगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:46 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 07:46 AM
Noida News : नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-123 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण खुद कराएगा। पहले के प्रस्ताव की तुलना में परियोजना को और विस्तार दिया जाएगा। 30 से ज्यादा इनडोर और आउटडोर खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें कुछ खेल सुविधाओं का सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इसका प्रारूप तैयार कराया जा रहा है। एजेंसी अगले हफ्ते रिपोर्ट देगी। फिर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर टेंडर जारी किया जाएगा।
प्राधिकरण परियोजना पर 95 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने को सहमत
प्राधिकरण परियोजना पर 95 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने को सहमत हो गया है। इसका प्रस्ताव 2024 में बना था कि उन खेल सुविधाओं को शामिल किया जाएगा जो सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम व सफार्बाद मिनी स्टेडियम में नहीं हैं। इसमें सिंथेटिक ट्रैक, भाला फेंक का ग्राउंड स्विमिंग पूल, फुटबॉल ग्राउंड व दर्शकों के बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। मल्टीपर्पज हॉल भी बनेगा। जनवरी 2025 में प्राधिकरण ने परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनवाने का फैसला लिया था। पीपीपी मॉडल के लिए कई एजेंसियों ने प्रस्तुतिकरण भी दिया था।
प्राधिकरण ने परियोजना का निर्माण खुद से करवाने का निर्णय लिया
अब प्राधिकरण ने परियोजना का निर्माण खुद से करवाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण की टीम ने कानपुर के पालिका स्टेडियम में बने द स्पोर्ट्स हब स्पोर्ट्ट्स कॉम्पलेक्स को पिछले दिनों देखा था। वाराणसी के सिगरा में बनाए गए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का दौरा किया था। इसके बांद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की परियोजना को लेकर निर्णय बदला गया है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने इस परियोजना को स्वीकृति दी है। इसके बाद आगे की तैयारी चल रही है।
बनेगा सेंटर आफ एक्सीलेंस
प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुछ खेल सुविधाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को सेंटर आॅफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। जैसे-कुश्ती के लिए विश्वस्तरीय मानक की सुविधाएं विकसित कराने को कहा गया है। अन्य कुछ खेल सुविधाओं के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
डंपिंग ग्राउंड प्रस्तावित था : स्पीटर्स
कॉम्पलेक्स के लिए चिह्नित जमीन पर पहले डंपिंग ग्राउंड प्रस्तावित था। सेक्टर-123 में 2018 में डंपिंग ग्राउंड का विरोध हुआ था। किसान संगठनों व कई सोसायटी के लोगों ने यहां पर धरना दिया था। फिर यहां पर डंपिंग प्राउंड बनाने का प्रॉजेक्ट कैंसल हो गया था। महेंद्र प्रसाद, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परियोजना का निर्माण प्राधिकरण अब खुद कराएगा। कुछ खेल सुविधाओं का सेंटर आॅफ एक्सीलेंस बनवाया जाएगा, जल्द ही टेंडर किया जाएगा।