Noida News : नोएडा प्राधिकरण यूनिटेक को आंवटित करीब 13 एकड़ जमीन वापस लेने के लिए एक मुहिम शुरू कर दी है। दरअसल ग्रुप हाउसिंग प्लाट नंबर जीएच-3 सेक्टर-144 करीब 100,400 वर्गमीटर का आवंटन मार्च 2011 में यूनिटेक को किया गया था। मौके पर 96751.50 वर्गमीटर जमीन ही उपलब्ध थी। इस कारण 16 जुलाई 2015 को यूनीटेक के नाम लीज डीड कर दी गई। 23 जुलाई 2015 को आंवटी ने प्लाट पर कब्जा ले लिया।
क्या है पूरा मामला? Noida News
11 सितंबर 2015 को यूनिटेक के अनुरोध के बाद प्लॉट जीएच-3 को चार भागों में विभाजित किया गया। जिसमें जीएच-3ए, जीएच-3बी, जीएच-3सी और जीएच-3डी है। जीएच-3ए सेक्टर-144 करीब 30,247.4 वर्ग मीटर, और जीएच-3बी, 21,494.8 वर्ग मीटर ये दोनों ही प्लाट यूनिटेक लिमिटेड के पास है। ये दोनों ही प्लाट मौके पर खाली है। इसके अलावा 21,494.8 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला प्लॉट जीएच-3सी, गुलशन होम्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया। 23,504.50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला प्लॉट जीएच-3डी, गुलशन होम्स प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया था। लीज डीड शर्तों के अनुसार, यूनिटेक को जीएच-3ए और 3बी पर 15 जुलाई 2022 तक परियोजना का निर्माण पूरा करना था। 30 अप्रैल, 2024 तक आंवटी पर इन भूखंडों के लिए 392.82 करोड़ रुपये बकाया थे।
इसके अतिरिक्त, टाइन एक्सटेंशन शुल्क अलग था। इनका भुगतान नहीं किया गया। और न ही डेवलपर की ओर से इन दोनों उपविभाजित भूखंडों के लिए कोई विकास योजना लाई गई। साइट पर कोई अनधिकृत निर्माण नहीं हुआ है। इसके अलावा, कोई परियोजना शुरू नहीं की गई है। परिणामस्वरूप इन भूखंडों से कोई घर खरीदार नहीं जुड़ा है। इसके अतिरिक्त 26 अप्रैल, 2024 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश में इन दोनों भूखंडों का उल्लेख नहीं किया गया है। जिससे नोएडा प्राधिकरण के लिए आवंटन रद्द करने और भूमि को पुन: प्राप्त करने का रास्ता साफ हो गया है। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।