Noida Breaking : प्रभारी मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल, मरीजों से पूछा कैसी है व्यवस्था
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:33 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सोमवार सुबह सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने आईसीयू व वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया l इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल के मरीजों से भी बातचीत की तथा उनकी परेशानी पूछी।
प्रभारी मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से कोरोना कल में भर्ती स्टाफ को हटाने तथा भंगेल CHC में खाने को लेकर कमिश्नन के खेल पर जब सवाल किए गए तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वह पता कर के तभी इस पर कुछ जवाब दे पाएंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई तथा उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की तथा सभी मरीज यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्ट नजर आए।
Noida News
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मूलभूत सुविधाएं देने में हमेशा सफल रही है तथा इनको आगे और भी गति प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, सीएमओ डॉक्टर सुशील शर्मा, अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल के अलावा भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा समेत भाजपा की कई पदाधिकारी तथा अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टॉफ मौजूद थे। Noida News
[video width="848" height="478" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/07/video.mp4"][/video]