
Noida News : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डा. लोकेश एम बुधवार को अपने सेनापतियों के साथ शहर का जायजा लेने सड़कों पर उतरे।
उन्होंने इस दौरान चल रहे विभिन्न परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा मातहत अफसरों को कई निर्देश भी दिये। CEO ने बुधवार को चिल्ला रेग्युलेटर में बन रहे एलीवेटिड रोड, सेक्टर-96 में निर्माणाधीन प्राधिकरण के भवन, भंगेल एलीवेटिड रोड के अलावा अन्य सेक्टरों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
उनके साथ ACEO प्रभाष कुमार, उपमहाप्रबंधक (सिविल) श्रीपाल भाटी, वि़द्युत यांत्रिकी विभाग के उप महाप्रबंधक राजेश कुमार, वर्क सर्किल-1 के वरिष्ठ प्रबंधक डोरीलाल वर्मा, वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक वी.के. सिंह, विद्युत एवं यांत्रिकी के प्रबंधक गौरव बंसल समेत कई अधिकारी तथा ठेकेदार भी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 6 अगस्त को सेक्टर-39 स्थित राजकीय संयुक्त अस्पताल आएंगे। यहां पर अस्पताल की क्षमता को 100 बेड से बढ़ाकर 240 बेड किये जाने की विस्तार योजना का वे उदघाटन करेंगे। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डा. रेनू अग्रवाल ने बताया कि शासन से जानकारी मिली है कि उप मुख्यमंत्री 6 अगस्त को सेक्टर-39 के अस्पताल के विस्तारीकरण योजना का उदघाटन करने आ रहे हैं। Noida News