बड़े क्रोध में हैं नोएडा के नागरिक, एकजुट होकर निकाल रहे हैं कैंडिल मार्च
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:45 AM
Noida News : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण नोएडा के नागरिक बड़े क्रोध में हैं। नोएडा शहर के नागरिक एकजुट होकर अलग-अलग सेक्टरों में पहलगाम हमले के विरोध में कैंडिल मार्च निकाल रहे हैं। पहलगाम अटैक के बाद नोएडा के नागरिक पुरजोर आवाज में मांग कर रहे हैं कि आतंकवादियों तथा उनके आका पाकिस्तान को कड़ा सबक तुरंत सिखाया जाए। 23 अप्रैल से शुरू हुआ कैंडिल मार्च का सिलसिला नोएडा में सोमवार को भी जारी रहा।
सेक्टर-15 में निकाला गया कैंडिल मार्च
नोएडा के सेक्टर-15 में निकाला गया कैंडिल मार्च नोएडा में सेक्टर-15 के नागरिक सोमवार को एक स्थान पर एकत्र हुए। उसके बाद नोएडा सेक्टर-15 के नागरिकों ने पूरे सेक्टर में घूम-घूमकर कैंडिल मार्च निकाला। नोएडा में सेक्टर-15 के नागरिकों द्वारा निकाले गए कैंडिल मार्च में सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन व मंदिर समिति के सदस्यों के अलावा काफ़ी संख्या में नोएडा के नागरिकों ने भाग लिया। कैंडिल मार्च नोएडा के सेक्टर-13 के बी ब्लॉक के मंदिर से निकलकर सेक्टर के मुख्य मार्गो से घूमकर वापस मंदिर पहुंचा। कैंडिल मार्च से पहले मंदिर में दो मिनट का मौन रख कर जो लोग आतंकी हमलें में मारे गए उनको श्रद्धांजलि दी गई।
कैंडिल मार्च में सीनियर सिटीजन वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र मलिक, महासचिव रतनलाल, सचिव सुरेश अग्रवाल, अशोक विरमानी, एस.एन.मिश्रा, किशोरी लाल शर्मा, शांति स्वरूप शर्मा, डॉ आर.सी.शर्मा, कैलाश चंद गुप्ता, नीलम मलिक, आशा गुप्ता, अविनाश गुप्ता, आशा अरोरा, हरीश चंद, प्रयागदत्त पोखियाल, दिनेश सिंह, सुनील जैन, आर,के,वर्मा, विश्वनाथ पारीख, वीरेन्द्र तोमर,ऋषि शर्मा, पी.एस. तीर्थ तथा सुरेन्द्र सिंह भंडारी के अलावा काफ़ी संख्या में युवा तथा महिलाओं ने भाग लिया। Noida News
नोएडा के सेक्टर-12 के नागरिकों ने निकाला कैंडिल मार्च
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में तथा इस हमले में शहीद हुए निर्दोषों को श्रद्धांजलि देने के मकसद से नोएडा के सेक्टर-12 की ‘प्लाट ओनर्स रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन’ (पोरवा) के तत्वाधान में ‘काली पट्टी बांध कर कैंडल मार्च निकाला गया ‘ जिसकी अगुवाई सेक्टर निवासी एक छोटी 8 वर्ष की बच्ची अमायरा शर्मा ने तिरंगा उठाकर की।
नोएडा शहर में हुए इस विरोध प्रदर्शन में 80 वर्ष से अधिक के भी अनेक वरिष्ठ सदस्य सम्मिलित हुए और भारत माता की जय, वन्दे मातरम् व पाकिस्तान मुर्दाबाद का उदघोष करते हुए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार से आग्रह किया कि इस घटना के दोषी आतंकवादियों को कठोर सजा देकर पीडि़तों को त्वरित न्याय दिया जाए।
यह कैंडिल मार्च नोएडा शहर में स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल पर पहुँच कर एक सभा में परिवर्तित हो गया जहाँ पोरवा के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रख कर हमले में शहीद हुए निर्दोषों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।
केंडल मार्च में सम्मिलित हुए पोरवा सदस्यों ने सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का पूर्ण समर्थन किया और आशा की कि सरकार नागरिकों की धर्म पूछ कर हत्या करने वाले कायर आतंकवादियों और आतंक का विनाश शीघ्र ही करेगी तथा आम जन के जान माल की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। Noida News