Noida News : प्रदर्शन में पहुंचे नोएडा के कांग्रेसी
भारत
RP Raghuvanshi
21 Jul 2022 07:08 PM
Noida/ Delhi: नोएडा/दिल्ली। कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रर्वतन (ईडी) की पूछताछ के विरोध में आज कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया तथा घेराव किया। इसी कड़ी में नोएडा से भी सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया तथा प्रदर्शन में हिस्सा लिया। नोएडा काँग्रेस के कार्यकर्ता अनिल यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। आज के प्रदर्शन में शामिल काँग्रेस कार्यकर्ताओं में अनिल यादव, चरण सिंह यादव, पवन शर्मा, उदयवीर यादव, पप्पू यादव, नवीन यादव, विपिन, हरगोविंद राठौर, निखिल, मोहित, राहुल, दीपक शर्मा, निशांत, कोसिंदर पहलवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे तथा प्रदर्शन किया।