
Noida News : उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा से चौंका देने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि नोएडा की एक बेटी को कानपुर में ननदोई ने इज्जत लूटने के इरादे से पकड़ लिया। हद तो तब हो गई जब पति ने भी अप्राकृतिक संबंध बनाने तथा वीडियो बनाने की कोशिश की। बात यहीं पर समाप्त नहीं हो जाती है। नोएडा की इस बेटी के साथ उसके पति और ससुराल वालों ने इतनी ज्यादती की कि उसने अपनी ससुराल कानपुर जाना ही बंद कर दिया। पीड़िता ने नोएडा के थाना सेक्टर 113 में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 78 स्थित महागुन मजाठिया निवासी एक युवती की शादी 9 दिसंबर 2020 को कानपुर के निराला नगर निवासी भरत के साथ हुई थी। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे।
आरेाप है कि 31 दिसंबर 2020 की रात कानपुर स्थित उसकी ससुराल में नए साल का जश्न मनाया जा था। इस कार्यक्रम में उसका ननदोई राहुल भी आया हुआ था। छत पर डीजे बजाकर नाच गाना चल रहा था कि इसी दौरान वह वाशरुम जाने के लिए अपने कमरे में आई तो उसका ननदोई राहुल भी उसके पीछे कमरे में घुस गया और युवती के साथ गंदी हरकत करने लगा।
नोएडा की इस बेटी ने ननदोई द्वारा की गई गंदी हरकत की जानकारी अपने पति तथा अन्य ससुराल वालों से की तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ननद ने उसके बाल पकड़ कर घसीटा और जान से मारने की नियत से गला दबाया। किसी तरह से युवती ने खुद को बचाया। इसी बीच बाहर से आए एक अन्य व्यक्ति द्वारा दरवाजा खटखटाने पर सभी सुसराली घबरा गए और उसे मनाने लगे, जिस कारण युवती ने कहीं कोई शिकायत नहीं की।
नोएडा की इस बेटी ने थाने में दी तहरीर में आगे कहा है कि उक्त घटना के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। जिस पर उसे लगा कि अब शायद ससुराल वालों के व्यवहार में परिवर्तन आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोप है कि बच्चा हो जाने के बाद उसका पति भरत उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने और बैडरुम के पलों की वीडियो रिकार्डिंग करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान युवती को पता चला कि उसका पति पहले भी इसाई धर्म की एक युवती से शादी कर चुका है और दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले वाली पत्नी को छोड़ दिया था।
युवती ने आगे बताया कि पति और सुसराल वालों की गंदी हरकतों से तंग आकर वह नोएडा अपने मायके में आकर रहने लगी। जिसके बाद 26 जून 2023 को उसका पति उसके घर आया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसके पति ने उसका हाथ पकड़ कर फ्लोर से नीचे कूदने की कोशिश की।
नोएडा की बेटी के उत्पीड़न की यह कहानी यहीं पर समाप्त नहीं हो जाती है। 9 सितंबर 2023 को युवती का पति फिर से उसके घर पर आ धमका और मारपीट करके चला गया। पति के चले जाने के बाद उसने जब उसने अपने घर का लॉकर चेक किया तो लॉकर का पासवर्ड बदला हुआ था।
मैकेनिक को बुलाकर किसी तरह से लॉकर खुलवाया गया तो पता चला कि उसका पति लॉकर में रखी पांच लाख की नकदी, पुस्तैनी नौलका हार, तीन सोने की चेन, सोने के कंगन एवं सिख धर्म से संबंधित सोने का लॉकेट गायब था। सीसी टीवी फुटेज देखकर पता चला कि यह सब गहने और नकदी उसका पति ले गया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।