Noida News : लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल पर गए नोएडा के वकील
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:27 AM
Noida News : हापुड़ में वकीलों के ऊपर लाठीचार्ज की कार्रवाई के विरोध में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। एसोसिएशन की ओर से गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के अंदर हापुड़ के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकार को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी की गई।
Noida News in Hindi
Noida News : बता दें कि वकीलों ने हापुड़ में एक महिला अधिवक्ता एवं उनके पिता के ऊपर केस दर्ज करने का विरोध किया था। मंगलवार को वकीलों के प्रदर्शन के दौरान वकीलों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था, जिसमें कई वकील घायल हो गए थे। इसे लेकर वकीलों में भारी रोष उत्पन्न हो गया था।
इस संबंध में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष एडवोकेट कालूराम चौधरी ने बताया कि राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समस्त उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखने का फैसला किया है।
एसोसिएशन ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Noida News : एसोसिएशन ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में 48 घंटे के अंदर हापुड़ के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकार को हापुड़ से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ अविलंब मुकदमा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की गई है। एसोसिएशन ने घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाने के लिए भी जोर डाला है।
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सामने वालों में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष एडवोकेट कालूराम चौधरी एवं सचिव एडवोकेट नीरज सिंह तंवर के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निरोज वाला, श्रीमती कविता नागर, आशीष शर्मा, नीलम वर्मा, हेमा प्रजापति, मनवीर मलिक, नरेंद्र राणा, रियासत अली, ओम प्रकाश मधुर, वेद प्रकाश उप्पल, राकेश कर्दम, आशीष वत्स, मुकेश शिशोदिया, विनीत यादव, सरिता चौधरी, कमल शर्मा, बलराज भाटी, रविराज भाटी, ब्रिजेश नागर, ममता चौधरी, महेंद्र यादव, सुनील दुजाना, भूपेंद्र मंगल, सोनू भड़ाना, सिंहराज चौधरी, कपिल भाटी, चमनलाल शर्मा आदि शामिल थे।
ज़ेवर एयरपोर्ट के पास रहने का है सपना तो जल्दी करें, बन्द होने वाली है प्लाटों की स्कीमदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।