
Noida News : अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि नोएडा शहर का सबसे सस्ता मार्किट कौन सा है ? आज हम इस आर्टिकल में आपको बता रहे हैं कि नोएडा के सबसे पुराने उस मार्किट के विषय में, जहां मिलता है सबसे सस्ता सामान।
वैसे तो नोएडा शहर में अनेक प्रसिद्ध मार्किट हैं। नोएडा के अट्टा मार्किट, इंदिरा मार्किट, सेक्टर 18 मार्किट, ब्रह्मपुत्र मार्किट आदि के नाम आपने जरुर सुने होंगे। आपने यह कभी नहीं सुना होगा कि नोएडा में एक ऐसा मार्किट भी है जहां हरेक सामान बेहद सस्ते दाम पर मिलता है। नोएडा के इस मार्किट का नाम हरौला मार्किट है। हरौला मार्किट नोएडा के सेक्टर 5 तथा हरौला गांव में स्थापित है। हरौला मार्किट में आपको घरेलू जरुरत के सामान से लेकर कपड़ों व मेकअप के सामान तक सबकुछ मिल जाएगा।
नोएडा शहर के सेक्टर पांच तथा नोएडा क्षेत्र के सबसे पुराने व प्रसिद्ध गांव हरौला की जमीन पर फैला है पूरा हरौला मार्किट। हरौला मार्किट में आपको हर प्रकार का सामान सैकड़ों दुकानों पर मिल जाएगा। स्थायी दुकानों के अलावा ठेली पटरी लगाकर सस्ता सामान वाले ढेर सारे दुकानदार भी आपको हरौला मार्किट में अवश्य ही मिल जाएंगे। नोएडा यह यह अनोखा हरौला मार्किट प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता हे। हरौला मार्किट में रविवार (Sunday) के दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित है। सरकारी साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद हरौला मार्किट का एक बड़ा हिस्सा रविवार के दिन भी खुला हुआ रहता है। आप पूरे साल किसी भी दिन नोएडा के हरौला मार्किट से अपने मतलब का कोई भी सामान खरीद सकते हैं।
नोएडा के हरौला बाजार में घरेलू जरुरत का हर सामान सस्ता मिल जाता है। इतना ही नहीं सस्ते कपड़े, सस्ते जूते, मेकअप का जितना सस्ता सामान आपको नोएडा के हरौला मार्किट में मिलेगा, उतना सस्ता सामान आपको दूसरे किसी मार्किट में नहीं मिलेगा। यदि आपको ब्रांडेड सामान यानि बड़ी बड़ी नामी कंपनियों का सामान खरीदना है तो हरौला मार्किट आपके लिए नहीं है। हां, यदि आपको ब्रांड की बजाय अच्छा व सस्ता सामान चाहिए तो नोएडा का हरौला मार्किट आपके लिए सबसे अच्छा मार्किट है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।