
Noida News[/caption]
उनके संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्धनगर (लोकसभा क्षेत्र) के विषय में पूछे जाने पर डा. महेश शर्मा ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास की योजनाएं शहरों के प्रत्येक सेक्टर व प्रत्येक गांव तक पहुंची है। अधिक योजनाएं गिनाने की बजाय जेवर एयरपोर्ट की अकेले एक योजना ही इतनी बड़ी है कि पूरे क्षेत्र की किस्मत ही बदल जाएगी। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। इस एयरपोर्ट के बनने से पूरे गौेतमबुद्धनगर लोकसभ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, नए-नए उद्योग लगेंगे, बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, क्षेत्र के किसानों को तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं में रहने वाला शहरी वातावरण मिलेगा। साथ ही दुनिया के कोने-कोने में जेवर, नोएडा व ग्रेटर नोएडा का नाम प्रसिद्धि के साथ फैलेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि पुरानी सपा व बसपा की सरकारों के कारण नोएडा व ग्रेटर नोएडा में फ्लैट बॉयर्स की एक बड़ी समस्या है। उप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीनों प्राधिकरणों व रेरा को निर्देशित कर चुके हैं कि बॉयर्स की समस्याओं को अतिशीघ्र हल किया जाए। डा. महेश शर्मा ने दावा किया कि आने वाले कुछ ही दिनों में फ्लैट बॉयर्स की एक-एक समस्या का संपूर्ण समाधान कर दिया जाएगा। इसी प्रकार क्षेत्र के किसानों की लंबित मांगों को भी अगले कुछ ही दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।
Noida News: