
Noida News /ग्रेटर नोएडा। (गौतमबुद्धनगर लोकसभा) क्षेत्र के सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा है कि मेरे क्षेत्र की जनता का मेरे ऊपर बहुत बड़ा अहसान है। इस अहसान को मैं आजीवन याद रखूंगा। मुझे अपने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद नहीं बल्कि आर्शीवाद चाहिए। नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा इन दिनों अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के तहत नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में पहुंचे। सोसायटी में पहुंचकर उन्होंने जनसंवाद किया। इस जनसंवाद में एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने डा. महेश शर्मा का स्वागत किया तथा सोसायटी में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री सिंघल ने सांसद को बताया कि करीब 300 फ्लैटों की रजिस्ट्री न होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बिल्डर और नोएडा अथॉरिटी के बीच विवाद में सोसाइटी के फ्लैट ओनर परेशान हैं।
जनसंवाद के दौरान अनिरुद्ध गौड़ ने निवासियों की विभिन्न समस्याओं जैसे एफएनजी से सेक्टर 119 के कट को चौड़ा करने, सोसाइटी के पास सडक़ों पर बारिश में जलभराव की समस्या, सीसीटीवी लगाने, सडक़ों की मरम्मत, साफसफाई, अतिक्रमण, स्पीड ब्रेकर, चौराहों पर फाउंटेन लगा सौंदर्यकरण, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पेट्रोल पंप आदि की प्रमुख समस्याएं रखी। एओए प्रेसिडेंट निखिल सिंघल सहित सदस्यों ने सांसद डा महेश शर्मा को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
READ MORE - Gyanvapi Case : ज्ञानवापी मुद्दे पर यूपी के सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा त्रिशुल क्या कर रहा है मस्जिद मेंजनसंवाद में नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा क्षेत्र की जनता ने उन्हें दिल खोलकर प्यार दिया है। इसी प्यार की बदौलत उन्हें दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार व आर्शीवाद का ही नतीजा है कि उन्हें PM मोदी के मंत्रिमंडल में तीन-तीन मंत्रालय संभालने का मौका मिला है। नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा ने जोर देकर कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की जनता से धन्यवाद नहीं चाहिए। मैने अपने क्षेत्रवासियों को अपना परिवार माना है। मुझे अपने परिवार से धन्यवाद नहीं बल्कि केवल आर्शीवाद चाहिए। घर के सदस्य के तौर पर परिवार से आर्शीवाद मिलना मेरा अधिकार भी है।
इस मौके पर एल्डिको आमंत्रण एओए उपाध्यक्ष ऋषि पुरवार, सचिव गौतम शर्मा, कोषाध्यक्ष जय मेघानी, उमेश बंसल, राजकुमार सिंह, सुरजीत यादव, नोएडा प्राधिकरण से आर के शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज झा, दिनेश मिश्रा , संदीप शर्मा आदि सहित भाजपा नेता और सोसाइटी के लोग उपस्थित रहे। Noida News