
सेक्टर 105 RWA के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि सेक्टरवासियों की सुविधा के लिए RWA ने एक इलेक्ट्रीशियन और एक प्लम्बर रखा हुआ है। सेक्टरवासियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रीशियन और प्लम्बर की सेवाएं निशुल्क दी जाती है।
RWA के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में बच्चों के खेलने के लिए बास्केटबॉल कोर्ट बनवाया गया है। यहाँ बच्चे आकर खेल और मनोरंजन करते है। श्री शर्मा ने बताया कि सेक्टर की निवासी नीलम भाटी द्वारा हर रोज सामुदायिक केंद्र में निशुल योगा क्लासेज चलाई जाती है जिसमे सेक्टर के अधिकतर लोग आकर योग करते है।
नोएडा सेक्टर 105 RWA के कोषाध्यक्ष करण मनोचा ने बताया कि सेक्टर में एक गंभीर समस्या उत्पन हो रही है | श्री मनोचा ने बताया कि सेक्टर में कुछ प्लाट खाली पड़े है। खाली पड़े कम्पलीशन प्लाट में कुछ लेबर ने आकर रहना शुरू कर दिया है | इन लोगों ने बिना मालिक की अनुमति के प्लाट में रहना शुरू कर दिया है | हर प्लाट में 10 से ज्यादा लोग रह रहे है | इस वजह से सेक्टर में असुरक्षा और डर का माहौल है।