नोएडा में प्लॉट खरीदारों के लिए चिंता बढ़ी, दिसंबर के बाद निर्माण में होगी सख्ती
नोएडा
RP Raghuvanshi
14 Oct 2025 06:50 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
14 Oct 2025 06:50 PM
नोएडा में प्लॉट खरीदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) ने स्पष्ट किया है कि दिसंबर 2025 के बाद प्लॉट पर घर न बनाने वालों पर सख्ती बढ़ेगी। यीडा में अब तक 12,000 से अधिक आवासीय प्लॉटों की रजिस्ट्री हो चुकी है, लेकिन केवल 1,000 प्लॉट मालिकों ने ही निर्माण का कंप्लीशन लिया है। यह नियम यीडा के सेक्टर 16, 17, 18, 20 और 22ऊ में लागू होगा। Noida News :
क्यों बढ़ रही है परेशानी?
प्राधिकरण ने प्लॉट पर निर्माण के लिए जो समय सीमा तय किया था, वह दिसंबर में समाप्त हो रही है। इसके बाद घर न बनाने वालों को विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा यदि वे समय बढ़ाना चाहते हैं। यीडा के अनुसार, कई सेक्टरों में सड़क, सीवर, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं, इसलिए अब तक निर्माण पर सख्ती नहीं दिखाई गई। लेकिन दिसंबर के बाद निर्माण न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी।
वर्तमान स्थिति
* कुल आवंटित प्लॉट: 30,011
* कब्जा प्राप्त प्लॉट: लगभग 16,562
* रजिस्ट्री कर चुके आवंटियों की संख्या: करीब 12,000
* निर्माण शुरू करने वालों की संख्या: लगभग 1,000
यीडा ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट न लेने पर शुल्क लेकर ही समय विस्तार दिया जाएगा। Noida Newsनोएडा एयरपोर्ट से बुलेट ट्रेन कनेक्टिविटी, दिल्ली-वाराणसी सफर अब सिर्फ 4 घंटे में