VIP कल्चर को लेकर नोएडा पुलिस का एक्शन, काटे 5400 गाड़ियों के चालान
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:04 PM
Noida News : योगी सरकार के दिए गए आदेश के बाद वीआईपी (VIP) कल्चर को लेकर पुलिस तबातोड़ कार्रवाई कर रही है। अब नोएडा में पुलिस ने वीआईपी (VIP) बनकर निकलने वाली गाड़ियों पर एक्शन लिया है। इसे लेकर पुलिस ने वीआईपी कल्चर (VIP culture) के खिलाफ एक पखवाड़े तक अभियान चलाया है। इस मौके पर नोएडा पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 5,400 से अधिक वाहन चालकों का चालान काटा है।
नोएडा पुलिस ने चालाया खास अभियान
खबरों के मुताबिक यातायात में सुधार और बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रहा है। इसी को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने 11 से 25 जून तक एक विशेष अभियान चलाया गया था। यह पहल पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गई है। इस मामले में डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य वाहनों पर लाल और नीली बत्ती, हूटर, सायरन और पुलिस कलर के इस्तेमाल पर रोक को बैन करना है। इसी के साथ कुछ लोग गाड़ियों पर जाति और समुदाय के बारे में लिख लेते हैं, उन पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं अनुबंधित वाहनों को छोड़कर 'यूपी सरकार' और 'भारत सरकार' के चिह्नों वाले वाहनों पर भी एक्शन लिया गया है।
Noida News
VIP कल्चर वालों में होगा सख्त एक्शन
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। नोएडा पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हूटर, सायरन और लाल-नीली बत्ती के अनाधिकृत इस्तेमाल के लिए कुल 1,604 केस दर्ज किए गए। इसी के साथ वाहनों पर पुलिस के कलर के दुरुपयोग के 371 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, 3,430 वाहनों पर जाति और समुदाय के बारे में लिखा था, साथ ही अनधिकृत सरकारी चिह्न भी थे। पुलिस ने कहा कि अभियान के परिणामस्वरूप विभिन्न यातायात मामलों के 5,405 केस सामने आए है, जिनपर कार्रवाई की गई है। इस मामले में डीसीपी ने कहा कि सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए भविष्य में इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे। Noida News