
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद गौतमबुद्धनगर में नोएडा कमिश्नरेट की पुलिस अचानक से सड़कों पर उतर आई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मॉल, शापिंग कांप्लेक्स समेत तमाम जगहों पर सर्च आपरेशन चलाया गया। डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। मॉल और शापिंग कॉम्प्लेक्सों में काम करने वाले स्टॉफ को सतर्कता के साथ काम करने की हिदायत भी दी गई।
दरअसल, दो दिन बाद पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे यूपी की पुलिस अलर्ट मोड पर है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार की रात नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी गणतन्त्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के अंतर्गत लॉजिक्स मॉल, सिटी सेन्टर मैट्रो स्टेशन पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त/डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, डीसीपी यातायात अनिल कुमार तथा थाना सेक्टर 24 पुलिस फोर्स, बीडीडीएस टीम, डॉग स्क्वायड व एलआईयू टीम के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा मॉल के स्टॉफ को सतर्कतापूर्वक डयूटी करने व संदिग्ध लगने वाले व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।
[caption id="attachment_139226" align="alignnone" width="800"]
Noida News[/caption]