
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के तीन थानों की पुलिस ने 10 हजार के इनामी गैंगस्टर समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में दो मोबाइल लुटरे और तीन बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित चले आ रहे थे।
नोएडा कमिश्नरेट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए मु.अ.सं. 31/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध चल रहे रितिक उर्फ सोनू पुत्र अनिल राघव को ग्राम मोहियापुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकडे गए बदमाश पर 10,000 रूपये का इनाम घोषित है ओर कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
नोएडा के थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोएडा के रजत विहार के पास सेक्टर-55/56 से शातिर मोबाइल लुटेरे शावेज पुत्र परवेज तथा हैदर पुत्र असलम निवासी त्रिलोकपुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो बाइक पर सवार होकर नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में सुनसान स्थान पर राह चलते लोगो से उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते हैं। पूछताछ पर बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 15 अक्टूबर 2023 को नोएडा के गोल चक्कर सेक्टर-62 के पास से एक व्यक्ति से एक मोबाइल फोन रेडमी नोट-9 प्रो छीना गया था। दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।
इसके अलावा थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से गैंगस्टर एक्ट में वांछित मौहम्मद सोनू पुत्र मौहम्मद एहसान निवासी अमरपुरी पहाडगंज, थाना नवीकरीम, नई दिल्ली तथा सद्दाम खान पुत्र रईस खान निवासी गली तेल मील, रामनगर पहाडगंज, थाना नवीकरीम, नई दिल्ली को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।