
Land Mafia Update, नोएडा हिन्दी न्यूज़: नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबास में सक्रिय एक भू माफिया का एक कारनामा प्रकाश में आया है। आरोप है कि फेस-2 थाने की पुलिस भी भू-माफिया के सामने नतमस्तक है। इसी कारण भू-माफिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है। अब अदालत के आदेश पर इस मामले में FIR दर्ज हुई है।
Land Mafia Update, ग्रेटर नोएडा न्यूज़: नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में स्थित गांव इलाहाबास के रहने वाले रविंद्र कुमार ने एक एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। IPC की धारा 420, 467, 468, 471 व 506 के तहत दर्ज कराई गई यह FIR अदालत के आदेश पर दर्ज हुई है। FIR में रविंद्र कुमार ने कहा कि इलाहाबास गांव के खसरा नंबर 98 पर पुरानी पीढियों से वह व उसका परिवार मालिक है। उन्हीं के गांव का रहने वाला भू-माफिया नगेंद्र उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।
एफआईआर में आगे कहा गया है कि 2 फरवरी 2023 को नगेंद्र ने मनवीर नामक व्यक्ति के पक्ष में एक फर्जी बैनामा करा लिया। उसी फर्जी बैनामे के बल पर नगेंद्र जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है। नगेंद्र के विरुद्ध वर्ष 2019 में भी फेज 2 थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज हो चुका है। फर्जी बैनामे के आधार पर जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेकर रविंद्र पहले फेस 2 थाने पहुंचा, वहां रिपोर्ट दर्ज न होने के बाद उसने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से प्रार्थना की कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इस पर भी रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण रविंद्र को अदालत की शरण लेनी पड़ी।
अब अदालत के निर्देश पर फेस 2 थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रविंद्र का यह भी आरोप है कि भू माफिया ने उसे जान से मारने की धमकी दे रखी है। Noida News