Noida News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना क्षेत्र को मिलाकर बने गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नरी की कमान IPS अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह के हाथों में है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात श्रीमती लक्ष्मी सिंह का जल्दी ही प्रमोशन होने वाला है। श्रीमती लक्ष्मी सिंह जल्दी ही उत्तर प्रदेश पुलिस की अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बन जाएंगी। अभी तक श्रीमती लक्ष्मी सिंह IG के तौर पर कार्यरत हैं।
दिसंबर में हो जाएगा नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का प्रमोशन
आपको बता दें कि डायरेक्टर IPS अधिकारी बनने वाले अधिकारियों का हर साल दिसंबर में प्रमोशन किया जाता है। इस साल उत्तर प्रदेश के 67 IPS अधिकारियों का जल्दी ही प्रमोशन आदेश जारी किया जाएगा। प्रमोशान पाने वाले अधिकारियों में नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह का नाम भी शामिल है। दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में वर्ष-2000 बैच के तीन IPS अधिकारी शामिल हैं। इन तीन अधिकारियों में नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का नाम भी शामिल है। प्रमोशन का आदेश इसी महीने में जारी हो जाएगा। प्रमोशन का आदेश जारी होते ही नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह IG से ADG स्तर पर प्रमोट हो जाएंगी।
लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हैं नोएडा की पुलिस कमिश्नर
आपको बता दें कि नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध है। वर्ष 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने 1 दिसम्बर 2022 को नोएडा में पुलिस कमिश्नर का पद ग्रहण किया था। लेडी सिंघम के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पद ग्रहण करने के बाद कहा था कि जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह का को नोएडा में तैनात हुए पूरे दो वर्ष हो गए। इन दो सालों में लक्ष्मी सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था सुधारने के लिए काफी प्रयास किए। बड़े से बड़े कुख्यात अपराधियों समेत भू-माफियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनको सलाखों के पीछे भेजने का काम श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने किया।
स्क्रैप माफिया और कुख्यात गैंगस्टर और सामूहिक दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप में रवि नागर उर्फ रवि काना जैसे बदमाश को विदेश से ढूंढकर ग्रेटर नोएडा जेल की कोठरी में पहुंचाने तक का काम भी लक्ष्मी सिंह के कार्यकाल में ही हुआ है। इसके अलावा इन्हीं के कार्यकाल में ग्रेटर नोएडा में चल रही करोड़ों रुपये की ड्रग्स फैक्ट्री के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। लक्ष्मी सिंह के सख्त निर्देशों और पैनी नजरों की वजह से हत्या, ठगी, बलात्कार, रंगदारी जैसी बड़ी आपराधिक घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी है। नोएडा में पुलिस कमिश्नर बनने से पहले ही श्रीमती लक्ष्मी सिंह लेडी सिंघम के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी थीं। नोएडा में तैनाती के दौरान उनकी प्रसिद्धी और अधिक बढ़ी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में चलेगी तबादला एक्सप्रेस
नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के प्रमोशान के साथ ही उनके तबादले को लेकर भी कयास लगाए जाएंगे। नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बने आलोक सिंह एडीजी स्तर के अधिकारी थे। उस लिहाज से देखा जाए तो श्रीमती लक्ष्मी सिंह एडीजी बनकर भी नोएडा की पुलिस कमिश्नर बनी रह सकती है। यह भी संभव है कि उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती लक्ष्मी सिंह का कहीं दूसरे स्थान पर सद उपयोग कर सकती है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे की सबसे बड़ी खबर यह है कि जल्दी ही प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में अधिकतर तबादले प्रमोशन के कारण ही होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से अधिकारी प्रमोशन के बाद भी अपने वर्तमान पद पर ही बने रहते हैं तथा कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी बदले जाते हैं।
कम से कम 90 अधिकारियों के होंगे तबादले
उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के सूत्रों का दावा है कि प्रदेश में जल्दी ही पुलिस के 90 से अधिक अधिकारी बदले जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि गृह विभाग तथा पुलिस महानिदेशालय ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में तबादलों का कारण बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों का प्रमोशन होना है। सीधे IPS की नौकरी में आने वाले अधिकारियों का हर साल दिसंबर में एक रैंक पद बढ़ाया जाता है। जल्दी ही उत्तर प्रदेश के 70 पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन होने हैं। इस प्रमोशन के तहत उत्तर प्रदेश में तैनात वर्ष-2019 बैच के 10 IPS अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (SSP) से पुलिस अधीक्षक (SP) बन जाएंगे। इसी प्रकार वर्ष-2012 बैच के 15 IPS अधिकारी पुलिस अधीक्षक (SP) से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बन जाएंगे। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के 2011 बैच के 27 IPS अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ((SSP) से DIG बन जाएंगे। 12 IPS अधिकारी DIG से IG बन जाएंगे। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के वर्ष-2000 बैच के तीन IPS अधिकारी आईजी से एडीजी बन जाएंगे। इतना ही नहीं एक IPS अधिकारी ADG से DG बन जाएंगे। DG बनने वाला नाम 1991 बैच के IPS अधिकारी दीपेश जुनेजा का है। प्रमोशन पाने वाले इन IPS अधिकारियों के अलावा 22 IPS अधिकारी ऐसे भी हैं जिन्हें हाल ही में PPS अधिकारी से IPS अधिकारी बनाया गया है। प्रमोशन पाने वाले इन सारे अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया जाना है। इस कारण उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादला एक्सप्रेस चलेगी।
उत्तर प्रदेश के 6 जिलों के कप्तान बदलेंगे
उत्तर प्रदेश में चलने वाली तबादला एक्सप्रेस में प्रदेश के 6 जिलों के पुलिस कप्तान (SSP) बदले जाएंगे। उत्तर प्रदेश में 6 ऐसे जिले हैं जिनके कप्तान प्रमोट होकर DIG बन जाएंगे। SSP से प्रमोट होकर DIG बनने वालों में मथुरा जिले के पुलिस कप्तान शैलेश कुमार पाण्डे, मुजफ्फरनगर जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक सिंह, जौनपुर जिले के पुलिस कप्तान अजयपाल शर्मा, शाहजहांपुर जिले के पुलिस कप्तान राजेश एस, फतेहगढ़ के पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी तथा झांसी जिले की महिला पुलिस कप्तान श्रीमती सुधा सिंह का नाम शामिल है। यें सभी 6 IPS अधिकारी 2011 बैच के अफसर हैं। इसी महीने किसी भी दिन इनका प्रमोशन होना है। प्रमोशन होते ही यें SSP से DIG बन जाएंगे।