
Noida News: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले साढ़े चार माह में सड़क पर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 64 स्टंटबाजों पर कार्यवाही करते हुए कुल 11 लाख 67 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। बताया जाता है कि सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठा रही है।
आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों को स्टंट का मैदान समझ कर रईसजादों द्वारा खुलेआम स्टंट किए जाते हैं। इससे वह न केवल अपनी बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। इस तरह के वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2023 से अब तक सड़क पर अपना व दूसरों का जीवन संकट में डाल कर "स्टंट" करने वाले 64 लोगों के विरुद्ध कुल 11,67,500 का चालान कर कार्यवाही की गई।
आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले गौतमबुद्धनगर की यातायात पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने वालों के लिए हिदायत जारी थी। कहा था कि सड़क पर स्टंट करने वालों को न केवल जेल भेजा जाएगा, बल्कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण भी निरस्त किए जाएंगे।