
Noida News : नोएडा व ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जनपद गौतमबुद्धनगर में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे अभियान "मिशन शक्ति" के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं व छात्राओं को आत्मसुरक्षा तथा अपराधिक घटनाओं से निपटने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की टीम ने कई स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के आगाहपुर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल, थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बा स्थित एसडी पब्लिक स्कूल और थाना इकोटक-3 क्षेत्र के अंतर्गत मिन्डा कम्पनी में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस की टीम ने स्कूल के स्टाफ, छात्र, छात्राओं व कम्पनी में कार्यरत स्टाफ को आत्मसुरक्षा व सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र, छात्राओं और कम्पनी के स्टाफ को नये-नये तरीके के साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उनसे बचाव के तरीके बताये गये।
यातायात पुलिस की टीम ने सड़क संकेतों के बारे में जानकारी देकर सभी को यातायात नियमों का हमेशा पालन करने की शपथ दिलाई। पुलिस टीम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ के लोगों को पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में फसने पर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता ली जा सकती है। Noida News