
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ताजा और बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि नोएडा के थाना सेक्टर-126 के प्रभारी को नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना प्रभारी को यह सजा वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दी गई है।
आपको बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर सेक्टर-126 के प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी सेक्टर-126 को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया एवं विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
वायरल वीडियो एक जाति विशेष को गीत बनाया गया था, जिसमें आरोपी थाना प्रभारी गाना गाते हुए नजर आ रहे थे।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है ....