शहीद सिपाही के परिवार के साथ खड़ी हुई नोएडा पुलिस, दिए 75 लाख रुपये
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:58 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:58 PM
Noida News : नोएडा पुलिस अपने शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ी हुई है। शहीद सिपाही सौरभ कुमार के परिवार को नोएडा पुलिस की तरफ से 75 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। नोएडा पुलिस का बहादुर सिपाही सौरभ कुमार रविवार 25 मई 2025 को एक बदमाश को पकडऩे के दौरान शहीद हो गया था। सिपाही के शहीद होने की घटना के बाद से नोएडा कमिश्ररी पुलिस में मातम छाया हुआ है। Noida News
रविवार को शहीद हो गया नोएडा पुलिस का बहादुर सिपाही सौरभ कुमार
नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि सौरभ कुमार नोएडा के थाना फेज-3 में तैनात था। 25 मई को फेज-3 थाने की एक टीम गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में दबिश देने गई थी। नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना फेज-3 का वांछित शातिर अपराधी कादिर पुत्र खुर्शीद नाहल में छिपा हुआ था। इसी सूचना के आधार पर नोएडा पुलिस की टीम ने नाहल में छापा मारा। इस दौरान वहां छिपे हुए कादिर ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में नोएडा पुलिस के बहादुर सिपाही सौरभ कुमार की मौत हो गई। इस घटना ने नोएडा कमिश्ररी पुलिस को हिलाकर रख दिया। नोएडा पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। Noida News
नोएडा पुलिस कमिश्रर लक्ष्मी सिंह की शानदार पहल
नोएडा पुलिस की कमान संभाल रही पुलिस कमिश्रर लक्ष्मी सिंह ने शानदार पहल की है। नोएडा पुलिस कमिश्रर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की पहल पर शहीद सिपाही सौरभ कुमार के परिवार को 75 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। यह सहायता सरकारी खजाने से देने की बजाय नोएडा पुलिस कर्मियों ने अपनी जेब से दी है। इस आर्थिक सहायता के लिए नोएडा पुलिस कमिश्ररी गौतमबुद्धनगर में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन दिया है। पुलिस कमिश्रर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने खुद अपने वेतन में से एक लाख रुपये दिए हैं। इस प्रकार नोएडा पुलिस की तरफ से शहीद हुए सिपाही सौरभ कुमार के परिवार को 75 लाख, 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। Noida News