बैडमिंटन प्रतियोगिता में नोएडा पुलिस ने गाड़े झंडे, बनी विजेता टीम
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:03 AM
Noida News : नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हाल में मेरठ जोन की 40वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन पुलिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। गौतमबुद्धनगर ओपन डबल्स राजपत्रित वर्ग में गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार और बुलंदशहर के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार की जोड़ी फाइनल मैच की विजेता बनी।
Noida News in hindi
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन सुनीति, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विशाल पांडेय, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) प्रीति यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन्स) पवन कुमार, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम सुरेश रॉय, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय कृष्णवीर सिंह, एसआई युद्धबीर सिंह तोमर, एसआई अशोक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का संचालन इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच सुभाष पांचाल ने किया। फाइनल मैचों के परिणाम में राजपत्रित वर्ग में ओपन डबल्स में डीआईजी बबलू कुमार और बुलन्दशहर के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार की जोड़ी प्रथम रही। इसी प्रकार एडीसीपी पवन गौतम, और एसीपी लाइन पवन कुमार की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। डीसीपी मुख्यालय विशाल पांडेय व सीएफओ प्रदीप कुमार की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
ओपन डबल्स के फाइनल मुकाबला में राजीव व सुखवेंद्र की जोड़ी ने अखिलेश व विनय की जोड़ी को 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया वहीं एवं पुरुष वर्ग में टीम चैम्पियंस की चल वैजयंती (शील्ड) जनपद हापुड़ एवं महिला वर्ग में टीम चैंपियनशिप में चल वैजयंती (शील्ड) गाजियाबाद की टीम ने प्राप्त की। मुख्य अथिति आनंद कुलकर्णी के साथ ही बबलू कुमार व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस तरह मेरठ जोन की 40 वीं बेडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।