नोएडा की सड़कों का बुरा हाल, लोगों को हो रही परेशानी
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:06 AM
Noida News नोएडा(चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का एक बेहतरीन और रेवेन्यू के प्रमुख स्रोत के रूप में जाना जाने वाला औद्योगिक शहर नोएडा इन दिनों प्राधिकरण की लापरवाही के कारण बदहाली में है। नोएडा की कई सड़कें काफी टूटी-फूटी हैं और सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इन सड़कों की मरम्मत हुए काफी समय बीत जाने के कारण इनकी यह बदहाली है। इन सड़कों के आसपास रहने वालों को तो दिक्कत होती ही है साथ ही इस औद्योगिक शहर में अपना बिजनेस करने वालों और यहां रोजगार करने वाले लोग भी काफी परेशान होते हैं। चाहे कुलेसरा की सड़के हों या बरौला और भंगेल की सड़कें या इनसे जुड़ी हुई अलग-अलग सेक्टरों की सड़कें हों सभी का यही हाल है। दादरी रोड पर कुलेसरा मोड़ पर भी बिना बारिश के पूरे रोड पर ताल तलैया की तरह पानी लगा हुआ है और नोएडा अथारिटी के पदाधिकारी चुप चाप बैठे एक दूसरे का मुंह ताक रहे हैं कि कौन सड़कों की इस समस्या का हल निकाले।
Noida News
रोजी रोजगार का केंद्र है यह औद्योगिक शहर
नोएडा और उसके आसपास पूरे दिल्ली एनसीआर से प्रतिदिन लाखों लोग आते जाते हैं। इसके साथ ही रोजी रोजगार के लिए यहां आए हुए देश भर के लाखों लोग रहते हैं या यहां आते जाते हैं। टूटी-फूटी सड़कों और उनपर जलभराव के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। सड़कों पर आते-जाते लोगों को कार आटो आदि सवारियों पर इतने झटके लगते हैं कि थोड़ी देर में ही उनका हाल बेहाल हो जाता है। सड़कों पर जगह-जगह बिना बारिश के भी जलभराव देखने में मिल रहा है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। इन टूटी-फूटी सड़कों पर लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है।
अगर नोएडा प्राधिकरण के पदाधिकारी इस ओर ध्यान दें तो लोगों की समस्या जल्द ही दूर हो सकती है। यहां के रहने वाले लोगों ने भी इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई है लेकिन पदाधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। प्राधिकरण के पदाधिकारी भी नियमित नहीं तेा यदा कदा इन सड़कों से होकर गुजरते होंगे लेकिन इसके बावजूद इस तरफ उनका ध्यान ही नहीं है। जबकि नोएडा प्राधिकरण के पास पैसे की कोई समस्या नहीं है। पहले शहर की सड़कों की बराबर मरम्मत होती थी लेकिन इन दिनों इनपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।