
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह लाइन नोएडा के सेक्टर-51 से सेक्टर-61, सेक्टर-71 कैलाश अस्पताल के सामने से होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जाएगी। इस बात की जानकारी नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMEC) के प्रबंध निदेशक डा. लोकेश एम ने दी है।
एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डा. लोकेश एम ने बताया कि मेट्रो रूट के एलाइनमेंट में आंशिक बदलाव किया गया है। पहले यह रूट नोएडा के सेक्टर-51 से सीधे सेक्टर-72, बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने होते हुए पर्थला से सीधे किसान चौक तक जानी थी, लेकिन अब सेक्टर-51 से सेक्टर-61, सेक्टर-71 कैलाश अस्पताल के सामने होते हुए ग्रेनो वेस्ट तक जाएगी।
एनएमआरसी के एमडी डॉ. लोकेश एम ने बताया कि मेट्रो रूट के अलाइनमेंट में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। इस बदलाव से ब्लू लाइन से दिल्ली आने वाले लोग आसानी से एक्वा लाइन में आ-जा सकेंगे। दोनों लाइनों को जोडऩे के लिए कॉमन प्लेटफार्म बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभी भी ब्लू लाइन के सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 को जोडऩे के लिए ट्रेवलर युक्त एफओबी बनवाया जा रहा है। उसका काम भी तेजी से चल रहा है। लेकिन नए रूट से दोनों लाइनों को जोडऩे का स्थाई समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो चलाई जाएगी। पहले चरण में ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 तक मेट्रो ले जाई जाएगी।