श्रीराम महायज्ञ से राममय होगा नोएडा, 18 अप्रैल को है आयोजन
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:25 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:25 PM
Noida News : नोएडा शहर जल्द ही राममय होने वाला है। नोएडा में 18 अप्रैल को भगवान श्रीराम का महायज्ञ तथा विशेष रामकथा का आयोजन किया जाएगा। आयेाजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन से पूरे नोएडा क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। साथ ही नोएडा का पूरा क्षेत्र भगवान श्रीराम की भक्ति के रस से सराबोर हो जाएगा।
Noida News
नोएडा के सलारपुर में होगा आयोजन
आपको बता दें कि इसी महीने 18 अप्रैल को नोएडा शहर के सलारपुर में स्थित शिव मंदिर में श्रीराम महायज्ञ तथा विशेष रामकथा का आयोजन होगा। सलारपुर का यह शिव मंदिर नोएडा शहर के सेक्टर-81 में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। इस आयोजन में नोएडा क्षेत्र के साथ ही साथ संपूर्ण भारत वर्ष से संत समागम के लिए जगद्गुरु महामंडलेश्वर द्वाराचार्य पीठाधीश्वर महंत आदि सैकड़ो धर्मगुरु पहुंच रहे हैं। मुख्य अजमान श्री सुभाष भाटी ने बताया 21 कुण्डीय यज्ञ स्थल तैयार हो चुका है एक भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर ग्राम वासियो सहित सभी क्षेत्रवासी इसमें बढ़ चढक़र हिस्सा ले रहे हैं श्री राम महायज्ञ आयोजन समिति के महासचिव श्री अशोक भाटी ने बताया इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में पहली बार हो रहा है जिसको लेकर सभी ग्राम वासियो में उत्साह का माहौल है 18 अप्रैल हजारों मातृशक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ऊंट घोड़े, ढोल नगाड़े सहित मनमोहक झांकियां रहेगी संरक्षक श्री जलकेश बाबूजी ने खबर के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अपील की है इस आयोजन में यजमान रूप में सेवादार रूप में या अन्य किसी भी रूप में उपस्थित होकर आप सभी इस ऐतिहासिक आयोजन का लाभ ले श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ओमकार दास जी महाराज श्रीमाधोपुर राजस्थान के सानिध्य में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जगह जगह लोग महराज जी का स्वागत कर योगदान कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में तन मन धन से हिस्सा लेने की बात कर रहे हैं।