Noida: नोएडा । आजादी के अमृत महोत्सव पर नोएडा को तिरंगी लाइटों से रोशन करने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण(Noida authority) की सीईओ ने विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के चारों खंडों के वरिष्ठ प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि 10 अगस्त तक सभी विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अनुरक्षण कार्य पूरे कर लिया जाएं। इसके अलावा प्रत्येक खंड में 100-100 तिरंगा लाइटें लगाई जाए तथा आठ नए फाउंटेन स्थापित किये जाएं। इसके अलावा फिल्म सिटी फ्लाईओवर तथा महामाया फ्लाईओवर पर सभी फसाड लाइट लगा दी जाएं।
सीईओ ने निर्देश दिए कि सेक्टर-38 के पास डीएलएफ मॉल तथा गोल्फ कोर्स के आसपास तिरंगा लाइट लगा दी जाएंी। बता दें कि विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के चारों खंडों में कुल 2037 तिरंगा लाइट स्थापित की जा चुकी हैं। इसके अलावा चौराहों तथा सड़क के किनारे स्थित स्ट्रीट लाईट पोल पर भी तिरंगा लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर नोएडा के सभी एलिवेटेड रोड, अंडरपास, प्रवेश द्वारों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर तिरंगे लाइट एवं फसाड लाइट लगाई जा रही हैं। 15 अगस्त पर शहर की छटा देखते ही बनेगी। नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर पूर्व शहर को तिरंगी लाइट से सजा दिया जाएगा।