
Noida News : अक्सर लोग अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि यानि विधायक व सांसद से नाराज रहते हैं लेकिन शनिवार को बिल्कुल अलग नजारा देखने को मिला नोएडा के सेक्टर 10 में। नोएडा क्षेत्र के सैकड़ों फैक्ट्री मालिकों ने नोएडा क्षेत्र के विधायक व भाजपा नेता पंकज सिंह का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया।
Noida News : आपको बता दें कि शनिवार, 29 जुलाई 2023 को नोएडा क्षेत्र के विधायक पंकज सिंह नोएडा के सेक्टर 10 में स्थित एमएसएमई इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के कार्यालय में नोएडा के उद्यमियों से मिलने पहुंचे। वहां पहुंचते ही सैकड़ों उद्यमियों ने ढोल बजाकर अपने क्षेत्रीय विधायक का स्वागत किया। स्वागत सत्कार के बाद विधायक पंकज सिंह ने फैक्र्ट्री मालिकों की शिकायतें सुनकर उन शिकायतों का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उद्यमियों ने अपनी अनेक समस्याएं नोएडा के विधायक पंकज सिंह के सामने रखी। एमएसएमई इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा विधायक को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने उद्योगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्य जीएसटी विभाग की मोबाइल स्क्वायड टीमें उद्यमियों को प्रताडि़त कर रही हैं। सभी दस्तावेज होते हुए भी वाहनों को घंटों रोककर रखा जाता है।
लगातार शिकायतों के बाद भी इस विभाग में भ्रष्टाचार बंद नहीं हो रहा है। साथ ही, नोएडा प्राधिकरण उद्यमियों पर आर्थिक बोझ डालकर परेशान कर रहा है। बिजली के जर्जर तार और खंभों की वजह से औद्योगिक सेक्टरों में घंटों बिजली कटौती हो रही है। जिससे उद्यमियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रत्येक माह होने वाली उद्योग बंधु की बैठक विधायक की मौजूदगी में कराने की मांग संस्था की तरफ से उठाई गई। इसके अलावा संस्था को कार्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग दोहराई गई।
यह भी पढ़े- Noida News : नोएडा से लेकर कानपुर तक 6 जिलों पर मेहरबान हुए CM योगी, घोषित किया बड़ा प्लानइस मौके पर संस्था के जिला महासचिव मदन शर्मा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश राठौर, नोएडा अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महामंत्री हाजी अनवर, हाजी हनीफ, कप्तान अली, शौकत अली, पप्पू खान, सलीममुद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीडी शर्मा, महामंत्री मदन शर्मा, संरक्षक सदस्य डॉक्टर शोभा धवन, संरक्षक सदस्य नागर मल दुधोरिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रीना राणा, यूपी सीडा अध्यक्ष, दयाराम शर्मा, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री आकांक्षा, कोषाध्यक्ष पीएस सोलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सुबोध कुमार, सुरेंद्र वैद्य, दिलीप मिश्रा, रामतीरथ, रमाशंकर आदि सैकड़ों उद्यमी मौजूद रहे।
शनिवार को नोएडा क्षेत्र के विधायक पंकज सिंह अनेक आवासीय सेक्टरों में भी गए। सेक्टर-35 के बारात घर में विधायक पंकज सिंह और उनकी टीम ने डीडी आरडब्लूए फेडरेशन के साथ शहर के मुद्दों पर विचार विमर्श किया। डीडी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने संस्था के लिए कार्यालय की मांग की। अन्य आरडब्लूए ने भी अपने-अपने सेक्टर की समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और ज्ञापन सौपा।
विधायक ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याएं प्राधिकरण के सहयोग से तत्काल समाप्त करवाई जाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रकाश अस्पताल के चेयरमैन वीएस चौहान, प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश, सेक्टर-62 रजत विहार के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, सेक्टर-51 महासचिव संजीव कुमार, सेक्टर-41 के अध्यक्ष अनिल खन्ना, विजय कुमार राणा आदि समेत रहे।
यह भी पढ़े-