
Noida News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2023 (JEE Mains) सत्र 2 यानी अप्रैल सत्र के पेपर के लिए फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में नोएडा सेक्टर 151 में स्थित जेपी अमन सोसायटी के निवासी प्रत्युष सिंह ने झंडे गाड़ते हुए क्षेत्र व अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
नोएडा के सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसायटी निवासी संजय सिंह व श्रीमती स्मृति सिंह के सुपुत्र प्रत्युष सिंह आल इंडिया रेंकिंग में 48वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों में हर्ष का माहौल है। प्रत्युष के पिता एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 पेपर 1 यानी बीई (BE)/बीटेक (BTech) परीक्षा का आयोजन किया था। उम्मीदवार अपनी जेईई मेन 2023 सत्र 2 पेपर 1 की उत्तर कुंजी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।